नोएडा

नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू; कई लोगों की बची जान

नोएडा सेक्टर 80 स्थित एक फैक्ट्री में आज अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Image

आग लगने के बाद फैक्ट्री की तस्वीर।

Photo : ANI

Breaking News: नोएडा के सेक्टर 80 में स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटें आसमान छूने लगी थी और पूरे इलाके में धुआं फैल गया था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड विभाग ने बताया कि नोएडा सेक्टर 80 स्थित एक फैक्ट्री में आग लगी। दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

कई घंटों तक लगी रही आग

जानकारी के अनुसार, प्लास्टिक फैक्ट्री में सुबह के समय ही आग लग गई। कई घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि कंपनी में प्लास्टिक बैग बनाने का काम होता है, जिस वजह से आग लगातार बढ़ती जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, फायर कर्मियों ने कंपनी के अंदर फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article