Bulandshahr News: अस्पताल में डॉक्टर के साथ युवक ने की मारपीट, ओपीडी सेवाएं ठप

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर के एक स्वास्थ्य केंद्र में एक युवक ने डॉक्टर के साथ मारपीट की। इससे घटना से गुस्साए डॉक्टरों ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ओपीडी बंद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर से डॉक्टर के साथ मारपीट का एक मामला सामने आया है। यह घटना कोतवाली शिकारपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है। यहां तैनात डॉक्टर के साथ एक युवक ने मारपीट की। डॉक्टर के साथ हुई मारपीट से नाराज अस्पताल के अन्य डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाएं बंद कर दी हैं। इस घटना से गुस्साए डॉक्टरों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। डॉक्टरों के इस कदम से सबसे अधिक परेशानी मरीजों को हो रही है। ओपीडी बंद होने से अस्पताल में मरीज इधर -उधर भटकते हुए दिखाई दिए।

Bulandshar News

अस्पताल में डॉक्टर के साथ युवक ने की मारपीट

युवक ने की डॉक्टर के साथ मारपीट

डॉक्टर के साथ मारपीट पर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज चौधरी ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर योगेश के साथ एक शख्स ने मारपीट की। उन्होंने बताया कि इस घटना के एक वीडियो भी है। पुलिस को वीडियो के साथ अन्य साक्ष्य सौंप दिए गए हैं। डॉ. मनोज चौधरी ने आगे बताया कि वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था, लेकिन रात में उसे छोड़ दिया गया था। जेल से छुटने के बाद आरोपी फिर अस्पताल आया और यहां उसने खूब उत्पात मचाया। उन्होंने कहा कि जब तक इस संबंध में सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है, तब वह यहीं बैठे रहेंगे और ओपीडी सेवाएं भी बंद रहेगी।

End of Feed