Bulandshahr News: सत्संग के सेवादार की घिनौनी करतूत, आश्रम में बच्चियों से रेप; गर्भवती होने पर खुलासा

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में एक सत्संग के सेवादार पर दो नाबालिग लड़िकयों के साथ रेप का आरोप है। जिसमें से एक किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। सेवादार ने पुलिस द्वारा पूछताछ में जुर्म कबूला। मामले की जांच की जा रही है-

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश में एक सत्संग भवन के एक सेवादार को दो रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। सेवादार पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। मामला बुलंदशहर का है, जहां आरोपी पर दो मासूमों के साथ रेप का आरोप है। जानकारी के अनुसार एक किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कि जिसमें सेवादार ने अपना जुर्म कुबूल किया।

bulandshahar news

सत्संग के सेवादार पर नाबालिग लड़कियों से रेप का आरोप (सांकेतिक फोटो)

सेवादार पर नाबालिग लड़कियों से रेप का आरोप

End of Feed