देश

क्या है ऑपरेशन 'टोरे डेल ओरो'? जिसके तहत पकड़ा गया 100 किलो से ज्यादा सोना

Torre del Oro Operation: केरल के त्रिशूर में टोरे डेल ओरो ऑपरेशन के तहत 120 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। ये बेहिसाब सोना है, जिसका कोई डेटा मौजूद नहीं है। माना जा रहा है कि यह ऑपरेशन अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है।

Image

जब्त सोना।

Photo : Times Now Digital

Torre del Oro Operation: सोने के व्यापार के लिए मशहूर त्रिशूर में केरल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के अधिकारियों ने सोने के आभूषण की निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर 120 किलोग्राम सोना जब्त किया, जिसके बारे में कोई हिसाब नहीं था। इस अभियान को ‘टोरे डेल ओरो’ नाम दिया गया है, जिसे राज्य में अपनी तरह का सबसे बड़ा अभियान माना जाता है।

ऑपरेशन में लगे 700 से अधिक अधिकारी

बता दें कि बुधवार शाम शुरू हुआ यह अभियान गुरुग्राम को भी जारी रहा और इस दौरान 700 से अधिक अधिकारियों ने पूरे मध्य केरल जिले में विनिर्माण इकाइयों और जौहरियों के घरों सहित लगभग 78 स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों ने सोने को जब्त करने के अलावा बिलिंग और कराधान प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण अनियमितताएं पाईं।

पूरी प्लानिंग के तहत दिया गया अंजाम

जीएसटी के विशेष आयुक्त अब्राहम रेन एस के नेतृत्व में यह व्यापक छापेमारी की गई। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर के अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के बहाने त्रिशूर बुलाया गया और ‘‘स्टडी टूर’’ लिखे बैनरों के साथ बसों में विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया। राज्य जीएसटी इंटेलिजेंस कमिश्नर दिनेश कुमार ने बताया कि अभियान ‘टोरे डेल ओरो’ जारी रहेगा।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article