MP Kadir Rana Factory In Muzaffarnagar: यूपी में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रही है। दरअसल, प्रदूषण फैलाने के मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने पूर्व सांसद कादिर राणा की राणा स्टील फैक्ट्री की दो फर्नेस सील कर दी है। बताया जा रहा है कि ये दो फर्नेस प्रदूषण मानकों का अनुपालन करने में योग्य नहीं था, इसलिए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने कार्रवाई करते हुए राणा स्टील के इंडक्शन फर्नेस को सील कर दिया है।
UP News: मुजफ्फरनगर में पूर्व सांसद कादिर राणा की फैक्ट्री में बड़ी कार्रवाई, अब भरना होगा जुर्माना, ये थी वजह (File Photo)
प्रदूषण मानकों का नहीं कर रही थी अनुपालन
दरअसल, मुजफ्फरनगर में शहर के मेरठ रोड स्थित राणा स्टील लिमेटिड फैक्ट्री में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह अपने टीम के साथ फैक्ट्री में पहुंची। इस दौरान टीम ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो फर्नेस प्रदूषण मानकों का अनुपालन करते हुए नहीं पाई गई, जिससे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने फर्नेस को सील कर दिया।
अब भरना होगा जुर्माना
वहीं, अंकित सिंह ने बताया कि सर्दियों में फैक्ट्रियों से होने वाले प्रदूषण को कम करने को लेकर मानकों की व्यवस्था को कम करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भी सेंट्रल बोर्ड की टीम ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया था। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री से वायु प्रदुषित हो रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक, फर्नेस इकाइयों को सील कर दिया गया है। जुर्माना भरने के बाद ही फैक्ट्री संचालित की जाएगी।
