दिल्ली

ऑटो चालकों का बीमा, बेटी की शादी में मदद और पढ़ाई का खर्चा उठाएगी सरकार; केजरीवाल ने दी गारंटी

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑटो चालकों से पांच वादे किए हैं। इनमें ऑटो चालकों का 10 लाख का बीमा शामिल है।

Image

केजरीवाल ने ऑटो चालकों से की मुलाकात।

Photo : Twitter

Delhi Assembly Elections 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑटो चालकों से कई वादे किए हैं। पूर्व सीएम ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर ऑटो चालकों की पहली बड़ी गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सभी ऑटो वाले भाइयों के लिए केजरीवाल की पांच गारंटियां लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हम उनके साथ पहले भी खड़े थे और आगे भी खड़े रहेंगे।

ऑटो चालकों का होगा बीमा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में ऑटो वालों का इंश्योरेंस होगा। सरकार की ओर से ऑटो वालों का 10 लाख तक का इंश्योरेंस किया जाएगा। इसके साथ ही ऑटो ड्राइवर की बेटी की शादी में एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है। वहीं, ऑटो वालों को यूनिफॉर्म के लिए साल में 2 बार 2,500 रुपये सीधे ऑटोवालों के खाते में जाएंगे। इसके अलावा ऑटो वालों के बच्चों की कोचिंग का खर्चा सरकार उठाएगी और 'पूछो ऐप' फिर से चालू किया जायेगा।

अरविंद केजरीवाल की पांच गारंटियां

  • हर चालक का 10 लाख तक का जीवन बीमा और 5 लाख का एक्सीडेंट इंश्योरेंस।
  • ऑटो चालकों की बेटी की शादी में एक लाख रुपये की आर्थिक मदद।
  • ऑटो चालकों को वर्दी के लिए साल में 2 बार 2500 रुपये की मदद।
  • बच्चों को कॉम्पिटिशन की तैयारी के लिए कोचिंग का खर्च उठाएगी सरकार।
  • दिल्ली में ऑटो वालों के लिए ‘पूछो ऐप’ फिर से चालू होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article