Lucknow Weather: लखनऊ में ठंड ने तोड़ा 10 वर्ष का रिकॉर्ड, अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 10:15 PM IST

Lucknow Weather: बर्फीली हवाओं ने यूपी में लोगों को गलन भरी ठंड से बेहाल कर दिया है। पिछले 24 घंटे में तमाम कहीं गिरावट तो कहीं बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को लखनऊ में ठंड ने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवा से यूपी में शीतलहर
  • अभी और गिर सकता है पारा, मौसम विभाग का अनुमान
  • राजधानी लखनऊ में ठंड ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

Lucknow Weather: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पश्चिम और पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन और गलन बढ़ा दी है। आलम यह है कि लोग हाड़ कंपाती ठंड में घरों से नहीं निकल रहे हैं। मंगलवार को लखनऊ में ठंड ने 10 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया, यह दिसंबर में 10 वर्षों में सबसे कम रहा है, जबकि अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी और पारा गिर सकता है। इसके अलावा अभी कोहरा भी परेशान कर सकता है।

lucknow cold

पछुआ हवा से यूपी में शीतलहर (प्रतिकात्मक तस्वीर)

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही बीच रात और सुबह में कई जगह घना कोहरा भी देखा जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण से हुई बूंदाबांदी की वजह से पारा गिरा है।

End of Feed