पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने में लखनऊ निकला सबसे आगे, दूसरे नंबर पर वाराणसी

PM Surya Ghar Yojana: यूपी में पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने में राजधानी लखनऊ सबसे आगे निकल गया है। अकेले लखनऊ में 11 हजार से अधिक सोलर रूफटॉप पैनल शुरू हो चुके हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी है। तीसरे नंबर पर कानपुर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में 11 हजार से अधिक पैनल लगे।
  • दूसरे नंबर पर पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र।
  • सीएम योगी खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग।

PM Surya Ghar Yojana: सौर ऊर्जा के जरिए देश में बिजली उपलब्धता की समस्या को हमेशा के लिए समाप्त करने और जनता को करीब-करीब नि:शुल्क बिजली देने का अभियान यूपी में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। घर की छतों पर सोलर रूफटॉप पैनल लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए अलग-अलग लक्ष्य तय किया है। सीएम योगी खुद इस योजना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी साल शुरू हुई पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत मात्र सात महीने में ही लखनऊ जनपद में सर्वाधिक रूफटॉप पैनल इंस्टॉल किए गए हैं। वहीं, इसी क्रम में वाराणसी, कानपुर, आगरा और कानपुर नगर टॉप फाइव में हैं।

PM Surya Ghar Yojana

फाइल फोटो।

पहले नंबर पर लखनऊ

हाल ही में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा भी की थी। समीक्षा के दौरान बताया गया था कि प्रदेश में लखनऊ जनपद में सर्वाधिक 11,435 सोलर रूफटॉप पैनल क्रियाशील कर दिए गए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इस योजना के अंतर्गत अब तक 4088 सोलर पैनल इंस्टॉल हो चुके हैं। ऐसे ही कानपुर में 1909, आगरा में 1364 और प्रयागराज में 1349 रूफटॉप पैनल लगाए गए हैं।

End of Feed