लखनऊ

लखनऊ में चोरों का आतंक, ताला तोड़ उड़ाया 11 लाख का सामान; ताबड़तोड़ वारदात से पुलिस की नाक में दम

लखनऊ में इनदिनों बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी को अंजाम दिया जा रहा है। हाल में लखनऊ के दो इलाकों में चोर बंद घरों से 11 लाख के जेवर और नगद चुराकर भाग निकले। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है-

Image

लखनऊ में चोरों का आतंक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lucknow: लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। यहां आए दिन बंद मकानों को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में यहां गाजीपुर इलाके के खंड विकास अधिकारी और गुंडब में कारोबारी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की गई। जहां चोर कुल 11 लाख के जेवर और कैश चोर उड़ा ले गए। चोरी की एफआईआर दर्ज किया गया है। सीसीटीवी में दोनों घटनाएं कैद हुई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।

लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में चोरी

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के दो इलाकों में चोरी को अंजाम दिया गया है। जहां अलग-अलग इलाकों में चोरों ने बंद मकानों को निशाना बनाया है। गाजीपुर इलाके में खंड विकास अधिकारी और गुडंबा में कारोबारी के बंद मकान का ताला तोड़कर कुल 11 लाख के जेवर व नकदी चुरा ली। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश कर रही है।

ताला तोड़कर लूटा सामान

गाजीपुर के सर्वोदय नगर की रहने वाली प्रीति सिंह के पति अमित सिंह खंड विकास अधिकारी हैं। वह पति के साथ सर्वोदय नगर स्थित सरकारी आवास में रहती हैं। प्रीति ने गाजीपुर थाने में घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन में वह अपने गांव गई थीं। 21 अगस्त को सुबह 7.30 बजे जब वह लौटीं तो देखा कि घर के मेन गेट की कुंडी टूटी हुई थी।

7 लाख के जेवर और कैश गायब

बताया जा रहा है कि चोरों ने अलमारियों के लॉकर तोड़े और जेवर और नगद लेकर भाग गए। घर के अंदर गई तो कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के लॉकर टूटे हुए थे। अलमारी में रखे 7 लाख के जेवर, नकदी व कीमती सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें