Lucknow Weather: लगातार गिर रहा लखनऊ का तापमान, ठंडी हवा और कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, नए साल तक ऐसा रहेगा मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 10:38 PM IST

Lucknow Weather Update: उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाओं ने ठंड और बढ़ा दी है। बुधवार को लखनऊ में मंगलवार के मुकाबले थोड़ी राहत मिल सकती है। मंगलवार को सात डिग्री तापमान रहा, जबकि बुधवार को आठ डिग्री तापमान रह सकता है। साथ ही घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी
  • बुधवार को मिल सकती है मामूली राहत
  • घना कोहरा छाए रहने की संभावना

Lucknow Weather Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। तेज ठंडी हवाएं चलने से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लखनऊ में अगले तीन दिनों में मौसम का मिजाज और ठंडा हो सकता है। तापमान में और गिरावट होगी, इसके साथ ही कोहरा भी अधिक देखने को मिल सकता है। बर्फीली हवाएं लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही है। लोग अधिक ठंड होने की वजह से घरों में कैद हैं। वहीं, ऐसी ठंड में स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा कोहरा अधिक होने से वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है।

LUCKNOW Weather news

लखनऊ में प्रचंड ठंड

मंगलवार सुबह शहर में कई जगह लोग आग या अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते हुए नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, यह नीचे भी जा सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक रहने का अनुमान हैं।

End of Feed