UP Lucknow School Closed News Today in Hindi 2023: सर्दी के मौसम के तीखे सितम को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छुटियां भी बढ़ा दी गई हैं बताया जा रहा है कि यहां 12 वीं तक के सभी स्कूलों जिसमें सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट स्कूलों में ठंड की वजह से अवकाश बढ़ा दिया गया है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छुटियां भी बढ़ा दी गई हैं
इस बावत लखनऊ के जिलाधिकारी ने एक आदेश जारी किया है जिसके मुताबिक लखनऊ के 12 वीं तक के सभी स्कूलों जिसमें सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट स्कूल अब 4 जनवरी से 7 जनवरी तक बंद रहेंगे, ऐसा मौसम विभाग की 2 जनवरी को शीतलहर की चेतावनी के मद्देनजर किया गया है।
गौर हो कि नया साल शुरू होते ही ठंड का सितम बढ़ गया है, और समूचा उत्तर भारत सर्द हवाओं की मार से जूझ रहा है साथ ही गलन वाली सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं, वहीं घने कोहरे के कारण बिजिविलिटी ना के बराबर है।
वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड की छुट्टियां भी बढ़ा दी गई हैं, आगरा, बरेली और बिजनौर में छुट्टी 3 जनवरी तक बढ़ाई गई है जबकि बदायूं में 4 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
