लखनऊ

लखनऊ पुलिस ने होटल प्रबंधन के खिलाफ दर्ज की FIR, बिना सूचना के रुके हुए थे 5 ओमानी नागरिक

लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में एक होटल के मैनेजमेंट के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसका कारण है, होटल में पांच विदेशी नागरिकों का ठहरना। गोमतीनगर के होटल वियाना में पांच ओमानी नागरिक ठहरे हुए थे, जिनकी सूचना होटल ने ना लोकल पुलिस को दी थी, ना FRRO को। इस मामले को लेकर लोकल इंटेलिजेंस यूनिट जांच में जुट गई है।

Image

पुलिस ने होटल मैनेजमेंट पर दर्ज किया मुकदमा

Photo : Times Now Digital

Lucknow News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद गृह मंत्रालय से जो निर्देश मिलें हैं उनपर कड़ाई से अमल होता दिख रहा है। एक तरफ अवैध रूप से देश में रह रहे प्रवासियों जल्द से जल्द डिपोर्ट करने की तैयारी चल रही है। दूसरी ओर पुलिस और इंटेलिजेंस पूरी सतर्कता विदेशी नागरिकों की जांच में लगी है। ऐसे में लखनऊ से एक होटल में बिना अनुमति के पांच ओमानी नागरिकों के रुकने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल पर FIR दर्ज की और कागजात जब्त कर लिए।

लखनऊ में DCP पूर्वी शशांक सिंह के निर्देशन में गोमतीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक लखनऊ के गोमतीनगर स्थित होटल वियाना में छापेमारी के दौरान पांच ऐसे विदेशी नागरिक मिले जिनकी सूचना नहीं दी गई थी। होटल मैनेजमेंट ने विदेशी नागरिकों का ना C-फॉर्म भरा था, ना ही FRRO (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) को इसकी जानकारी दी गई थी।

पुलिस को जब पूछताछ से संतुष्टि नहीं मिली तो कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल के दस्तावेज और रजिस्टर जब्त कर लिए। होटल मालिक गौरव कश्यप और मैनेजर आदिल पर केस भी दर्ज किया गया है। विदेशी नागरिकों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है। सभी ओमानी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे लेकिन इसकी सूचना ना तो लोकल पुलिस को सूचना दी गई और न ही FRRO को जिस कारण यह मामला संदिग्ध लगा। होटल वियाना के पास विदेशी नागरिकों को ठहराने का पंजीकरण भी नहीं है।

इस मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट जांच में जुट गई है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article