Lucknow: पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार शातिर बदमाश, आर्म्स एक्ट और चोरी के 2 दर्जन से अधिक मामले दर्ज

Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित 2 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

Lucknow: लखनऊ में पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी, उसी दौरान एक बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश को पुलिस की गोली लगी थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बदमाश द्वारा पूर्व में की गई चोरियों का खुलासा किया और बताया कि आरोपी पर 2 दर्जन से ज्यादा आर्म्स एक्ट और चोरी के मुकदमे दर्ज है।

Police.

लखनऊ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार शातिर बदमाश,

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी पर सवार युवक को रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देख आरोपी ने वहां से फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने बदमाश का पीछा शुरू किया तो उसने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में की जिसमें बदमाश अकरम उर्फ पप्पू के पैर में गोली लगी और उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ पिपरसन्ड जंगल के पास हुई थी।

End of Feed