UP Weather Today: फरवरी का महीना अब खत्म होने वाला है। इस बीच उत्तर प्रदेश में मौसम फिर बदलने लगा है। यहां हल्की-हल्की ठंड बढ़ने लगी। भले ही दिन के समय खिली धूप से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा हो, लेकिनअब यूपी में रात के दौरान ठंड में इजाफा होने लगा है। यह पहाड़ी इलाकों में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर माना जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में यूपी का मौसम और ठंडा हो सकता है। सर्दियां विदाई से पहले एक बार फिर ठंडक का एहसास दे रही हैं। आने वाले दिनों में यूपी में बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी के कई जिलों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
यूपी में मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो आज यूपी का मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों में ही किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यहां सुबह के समय और देर रात में कहीं-कहीं छिछला कोहरा दिख सकता है। दिन के तेज धूप खिली रहेगी और रात के समय ठंड बढ़ेगी।
यूपी में तीन दिन तक बरसेंगे मेघ
मौसम विभाग की मानें तो महाशिवरात्रि के दिन यानी 26 फरवरी तक प्रदेश का मौसम साफ रहने वाला है। उसके बाद आसमान में काले बादल छाए रहंगे। मौसम विभाग की के अनुसार, 27-28 फरवरी और 1 मार्च को यूपी के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 2 मार्च से फिर प्रदेश का मौसम साफ होने लगेगा। इस दौरान बारिश होने से प्रदेश के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ने लगेगी। ठंडक के एहसास के बाद मार्च महीने में फिर तापमान बढ़ने लगेगा और गर्मी की शुरुआत होगी।
