Lucknow: रोडवेज बस यात्रियों के लिए गुड न्यूज, नए साल से मिलेगी स्मार्ट कार्ड की सुविधा, नहीं पड़ेगी किराये के लिए नगद पैसों की जरूरत

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2022, 07:30 PM IST

UP Roadways Bus Smart Card: नए साल से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए स्मार्ट कार्ड की सुविधा शुरू करने जा रहा है। स्मार्ट कार्ड से यात्री रोडवेज की साधारण से लेकर एसी बसों तक में सफर कर सकेंगे। स्मार्ट कार्ड से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • रोडवेज बस यात्रियों को मिलेगी स्मार्ट कार्ड की सुविधा
  • नए साल पर रोडवेज बसों में स्मार्ट कार्ड से कर सकेंगे सफर
  • किराये के लिए नहीं पड़ेगी नगद रुपयों की जरूरत

UP Roadways Bus Smart Card: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम यात्रियों को बड़ी राहत देने जा रहा है। नए वर्ष से निगम रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों को स्मार्ट कार्ड की सुविधा देने जा रहा है। स्मार्ट कार्ड से यात्री रोडवेज की साधारण से लेकर एसी बसों तक में सफर कर सकेंगे। इसके साथ ही किराये के लिए नगद पैसों की जरूरत भी नहीं होगी। इसके लिए विकलांग और विद्यार्थी समेत यात्रियों की पांच कैटेगरी बनाई गई हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रशासन अपने 13 हजार हाईटेक टिकटिंग मशीन (ईटीआईएम) से यात्रियों का सफर स्मार्ट करने जा रहा है। नए साल में 15 जनवरी को स्मार्ट कार्ड की लांचिंग की जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पहले लखनऊ और गाजियाबाद में स्मार्ट कार्ड जारी करने की योजना तैयार की गई है।

lucknow up roadways bus

बस यात्रियों को नए साल से मिलेगी स्मार्ट कार्ड की सुविधा

यह स्मार्ट कार्ड यात्री बस अड्डों के टिकट काउंटर से ले सकेंगे। काउंटर से 50 रुपये में स्मार्ट कार्ड लेकर यात्री काउंटर पर रिचार्ज भी करा सकेंगे। परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक आईटी यजुवेंद्र सिंह के अनुसार, बैंक गेटवे समेत कई टेक्निकल प्रक्रिया पूरा करके कार्ड बांटे जाएंगे।

End of Feed