Lucknow News: शराब के नशे में पानी लाने को लेकर हुए विवाद में एक पति ने पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह वारदात मुसाफिरखाना के हरदोइया गांव की है। रविवार रात को नशे में धुत पूर्व कोटेदार पति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की और फिर उसे कमरे में बंद कर दुर्गा पूजा महोत्सव देखने चला गया। वहां से देर रात जब वह लौट कर वापस आया तो उसकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी मिली। आरोपी ने सुबह होने पर इस घटना को छुपाने की कोशिश कि, लेकिन धीरे-धीरे इस हादसे की खबर पूरे गांव में फैल गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पानी के लिए पति ने पीट-पीटकर दी पत्नी की हत्या। (सांकेतिक फोटो)
जानकारी अनुसार, मुसाफिरखाना के हरदोइया गांव निवासी राम मनोहर पहले ग्राम पंचायत का कोटेदार था। अब वह किसानी का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि, रविवार की रात वह और उसकी पत्नी दोनों ने पहले साथ बैठकर जमकर शराब पी। पुलिस जांच में पता चला कि, शराब पीने के दौरान ही पति ने अपनी पत्नी से पानी मांगा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई होने लगी।
पिटाई करने के बाद दुर्गा पूजा देखने चला गया आरोपित पति
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि, पत्नी ने पानी लाने से इंकार कर दिया था, जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसने नशे की हालत में अपनी पत्नी की जमकर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उसे डंडे से भी पीटा। जब वह बेसुध होकर गिर पड़ी तो वह उसे कमरे में बंद करके गांव में दुर्गा पूजा देखने चला गया। लौटने के बाद उसने देखा तो कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है, जिसके बाद उसे पड़ोसियों को बताया कि, उसकी पत्नी की गिरकर मौत हो गई, लेकिन सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। जिसके बाद पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन व सीओ अर्पित कपूर ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने सारी बात बता दी।
