Lucknow: लखनऊ में बुजुर्ग की गुहार, साहब! बड़ा बेटा पत्नी के साथ मिलकर पीटता है...प्लीज बचा लीजिए

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 09:03 PM IST

Lucknow News: लखनऊ में एक बुजुर्ग महिला ने बड़े बेटे और बहू की प्रताड़ना से परेशान होकर लखनऊ की नाका कोतवाली में शिकायत दी है। आरोप है कि, बड़ा बेटा और बहू पिटाई करते हैं। मकान पर कब्जे के लिए बड़ा बेटा मां को परेशान कर रहा है। पुलिस ने शिकात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 75 साल की बुजुर्ग ने पुलिस से लगाई गुहार
  • साहब बचा लीजिए! मेरा बेटा और बहू करते हैं पिटाई
  • बुजुर्ग महिला ने नाका कोतवाली में पहुंचकर दी शिकायत

Lucknow News: लखनऊ से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। 75 साल की बुजुर्ग महिला ने नाका कोतवाली में पहुंचकर पुलिस से मार्मिक गुहार लगाई है। बुजुर्ग महिला ने कहा कि, साहब बड़ा बेटा अपनी पत्नी के साथ मिलकर पीटता है। घर से निकालने की कोशिश करता है। मारपीट से परेशान होकर वह पांच महीने पहले अपने रिश्तेदार के घर चली गई थीं, जब वह रिश्तेदार के यहां से लौट आई तो दोनों की यातना रोजाना और बढ़ गई है। नाका इंस्पेक्टर से पीड़ित बुजुर्ग मां का कहना है कि, अब कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। हमें बचा लीजिए साहब।

Lucknow News

बुजुर्ग महिला ने पुलिस से लगाई गुहार

शियाकत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल बुजुर्ग महिला के साथ पुलिस की एक टीम घर भेजी गई। पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे को समझा दिया है। रस्सी बटान में रहने वाली महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसके परिवार में तीन पुत्र और दो बेटियां हैं।

End of Feed