माफिया अतीक के बाद अब मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, बेटे उमर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 11, 2023, 08:26 AM IST

Mukhtar Anasari son Umar Anasari: लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जे के मामले में मुख्तार अंसारी के बेटे उमर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह मामला 27 अगस्त, 2020 का है, जिसमें हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

Arrest warrant against Mukhtar Anasari son Umar: माफिया अतीक अहमद के बाद मुख्तार अंसारी पर भी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। कोर्ट ने उसके बेटे उमर अंसादी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट एमपी-एमएलए कोर्ट ने उसके खिलाफ अवैध निर्माण के केस में जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 24 अप्रैल को होनी है।

mukhtar anasari

मुख्तार अंसारी

इससे पहले बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग और शत्रु संपत्ति मामले में अलग-अलग कोर्ट में पेश किया गया था। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुख्तार को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया गया तो शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जे को लेकर उसे एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया था। दोनों मामलों में अगली सुनवाई 18 और 19 अप्रैल को होनी है। बता दें, इससे पहले उमेश पाल हत्याकांड मामले में माफिया अतीक अहमद पर भी शिकंजा कसा गया था। एमपी-एमएलए कोर्ट ने राजू पाल अपहरण मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं हत्याकांड मामले में अतीक की पत्नी व बेटा फरार है।

End of Feed