Lucknow Triple Murder: घरेलू विवाद के चलते एक शख्स ने पत्नी सहित दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, पुलिस कर रही मामले की जांच

Lucknow Triple Murder: लखनऊ के बिजनौर में एक शख्स ने अपनी पत्नी सहित दो बच्चों की घरेलू विवाद के चलते हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Lucknow Triple Murder: लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। घरेलू कलह के चलते पति ने अपनी ही पत्नी सहित 6 वर्ष की बेटी और साढ़े तीन वर्ष के बेटे की हत्या कर दी है। इस हत्याकांड की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद करते हुए उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Lucknow Triple Murder

एक शख्स ने पत्नी सहित दो बच्चों को उतारा मौत के घाट

बंद कमरे में मिली तीन लोगों का शव

मिली जानकारी के अनुसार, आसपास के लोगों ने बिजनौर थाना क्षेत्र के श्रवण नगर में एक बंद मकान से बदबू आने की शिकायत की थी। बदबू की सूचना प्राप्त करते हुए मामले की जांच करने डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह, एसीपी विनय द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा को वहां तीन लोगों का शव मिला। इसमें एक महिला का शव था और दो बच्चों का शव था। पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए जानकारी दी कि ये लोग होली से कुछ दिन पहले ही अमृत लाल गौतम नाम के एक शख्स के मकान पर किराए पर रहने आए थे।

End of Feed