लखनऊ

दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे, महज 35 मिनट में तय होगी दूरी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 31, 2023, 12:17 PM IST

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के लिए पिलर निर्माण का काम कानपुर रोड स्थित सैनिक स्कूल से शुरू कर दिया गया है। इस लंबे एक्सप्रेस-वे का काम दो पैकेज में किया जा रहा है।

Image

(File photo)

Photo : iStock

Lucknow-Kanpur Expressway: छह लेन वाले लखनऊ-कानपुर राजमार्ग का निर्माण दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा। पूरा होने के बाद लखनऊ-कानपुर की दूरी महज 35 मिनट में तय की जा सकेगी। फिलहाल लखनऊ से कानपुर के बीच की दूरी डेढ़ से तीन घंटे में तय होती है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के लिए पिलर निर्माण का काम कानपुर रोड स्थित सैनिक स्कूल से शुरू कर दिया गया है। इस लंबे एक्सप्रेस-वे का काम दो पैकेज में किया जा रहा है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का 18 किलोमीटर का एलिवेटेड खंड और 45 किलोमीटर का नया खंड होगा जो अविकसित भूमि पर बनाया जाएगा। यह कुल 63 किलोमीटर का होगा।

इस एक्सप्रेस-वे के विकास से व्यस्त लखनऊ-कानपुर मार्ग पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा इस हाईवे को शहीद वॉक और गंगा एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जाएगा। अन्य राजमार्गों से जुड़ने के कारण वेस्ट यूपी की यात्रा भी आसान होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के मुताबिक, एलिवेटेड सेक्शन पर लगभग 10 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 45 किलोमीटर लंबे दूसरे पैकेज के ग्रीनफील्ड सेक्शन पर भी काम शुरू हो गया है और इसकी बारीकी से निगरानी की जा रही है। यह प्रोजेक्ट अगले साल दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा।

खास बातें

  • कुल 63 किमी. लंबा होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे
  • 35 मिनट में लखनऊ से कानपुर का सफर पूरा होगा
  • 18 किमी का एलीवेटेड सेक्शन का होगा पहला पैकेज
  • 12 किमी. सड़क पर बनेंगे करीब 360 पिलर
  • दूसरे पैकेज में 45 किमीं का ग्रीनफील्ड सेक्शन
  • छह लेन वाला एक्सप्रेस-वे दिसंबर 2024 तक बनकर तैयार होगा

63 किमी. लंबा एक्सप्रेस-वे

63 किमी. लंबे एक्सप्रेस-वे का काम दो पैकेज में हो रहा है। करीब 18 किमी का पैकेज-एक लखनऊ कानपुर रोड पर बनी के पास तक बनेगा। इसके तहत 12 किमी. सड़क पिलर पर रहेगी, जिनके लिए करीब 360 पिलर बनेंगे। बंथरा और बनी के बीच कानपुर रोड पर सड़क बैरिकेड कर पिलर की ढलाई का काम चालू है। करीब 10 प्रतिशत पिलर के ढांचे तैयार हो गए हैं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article