लखनऊ

Lucknow News: लखनऊ में जज के बेटे ने पुलिसकर्मियों को खुलेआम धमकाया, वीडियो वायरल; जानें पूरा मामला

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 20, 2023, 12:35 PM IST

Lucknow News: खुद को जज का बेटा बताते हुए वह पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा और अपनी कार तुरंत छुड़ाने की मांग की। जिस पर उसे जुर्माना भरने के लिए कहा गया। इससे वह वहीं सड़क के बीचोंबीच भड़क गया। स्थिति तब बिगड़ गई जब उसने खुलेआम पुलिस अधिकारियों को गालियां दीं

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में जज के एक बेटे का धमकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिसकर्मियों द्वारा गाड़ी उठाने से जज का बेटा आग बबूला हो गया और उसने हंगामा काट दिया।

वीडियो हुआ वायरल

लखनऊ में 'नो पार्किंग जोन' में खड़ी कार उठाने पर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। जहां एक जज के बेटे ने कार उठाने को लेकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को खूब धमकाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कार गायब देख भड़का जज का बेटा

रिपोर्टों के अनुसार, यह सब तब शुरू हुआ जब अधिकारियों ने शनिवार को पार्किंग नियमों का उल्लंघन कर रही एक कार को देखा, लाउडस्पीकर पर वाहन की लाइसेंस प्लेट की घोषणा की। दो मिनट की घोषणा के बावजूद कार पर दावा करने वाला कोई नहीं आया। नतीजतन, पुलिस ने कार को हटाने के लिए क्रेन लगाने का फैसला किया। ठीक पांच मिनट बाद जज का बेटा घटनास्थल पर पहुंचा और पाया कि उसकी कार गायब है। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि नगर निगम ने गाड़ी जब्त कर ली है।

दे डाली धमकी

खुद को जज का बेटा बताते हुए वह पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा और अपनी कार तुरंत छुड़ाने की मांग की। जिस पर उसे जुर्माना भरने के लिए कहा गया। इससे वह वहीं सड़क के बीचोंबीच भड़क गया। स्थिति तब बिगड़ गई जब उसने खुलेआम पुलिस अधिकारियों को गालियां दीं और उन्हें शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। उसने उन्हें थप्पड़ मारने और अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उनका जीवन कठिन बनाने की धमकी दी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article