20 घंटे की बिजली कटौती : ये राजधानी है या कोई दूर-दराज का गांव, पार्षद को भी उतरना पड़ा सड़क पर

इन दिनों भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। ऐसे में बिजली चली जाए तो लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 20 घंटे तक बिजली न आने से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह सड़कों पर उतर आए।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से प्रचंड गर्मी (Extreme Heat) का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ऐसा लगता है, जैसे सूरज से आग बरस रही हो और सूर्य देव जला देने को आतुर हों। लू के थपेड़े दिन-दोपहर तो दूर सुबह और शाम को भी बाहर निकलने नहीं दे रहे। ऐसे में लोगों को एक ही उम्मीद होती है कि घर में एसी-कूलर-पंखा चलाकर गर्मी का मुकाबला करें। लेकिन बिजली कटौती ने लोगों को इस भीषण गर्मी में परेशान तो किया ही, उन्हें सड़क पर उतरने के लिए भी मजबूर कर दिया है। बात उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है, जहां 20 घंटे बिजली नहीं रहने से लोगों के गुस्से का पारा, गर्मी से भी ज्यादा चढ़ गया।

Electricity-Lucknow

लखनऊ में भारी बिजली कटौती

FCI बिजली घर के इंजीनियरों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से लोगों का आक्रोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। आक्रोषित बिजली उपभोक्ताओं ने शनिवार देर रात मोहान रोड जाम कर दिया। देर रात जब पुलिस के साथ इंजीनियर लोगों को समझाने के लिए आए तो बिजली उपभोक्ताओं ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान गर्मी और बिजली कटने से परेशान लोगों का एक ही प्रश्न था, वह यह कि बिजली 20 घंटे से कटी है, आखिर कब आएगी?

End of Feed