लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने लोगों को रौंदा, गुस्साई भीड़ ने चालक को जमकर पीटा, गाड़ी भी तोड़ी; देखें वीडियो

Lucknow Car Accident: लखनऊ में एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों रौंद डाला। जिससे गुस्साई भीड़ ने कार सवार को पकड़ लिया और उसकी खूब पिटाई की। भीड़ ने कार पर भी जमकर पत्थर बरसाए। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।

Lucknow Car Accident: लखनऊ में एक तेज रफ्तार कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद लोगों को भी रौंद दिया। जिससे कई लोग घायल हो गए। इस घटना से आक्रोशित भीड़ ने कार का पीछा किया। भागने की कोशिश में कार सवार ने गाड़ी के आगे आ रहे कई लोगों को रौंद डाला। आखिरकार भीड़ ने कार सवार को पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा। साथ ही कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Lucknow Accident

कार ने लोगों को रौंदा

भीड़ ने कार पर फेंके पत्थर

यह घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद चौकी के पास की है। जहां भीड़ भाड़ वाले इलाके में अचानक एक तेज रफ्तार कार आई और कई लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। इस कार का नंबर UP-32 NR-8598 है। रूबी गेट पर लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पीटाई की। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गुस्साई भीड़ कार पर जमकर पत्थर बरसा रही है। जिससे कार का शीशा टूटा गया है और बोनट भी काफी क्षतिग्रस्त हुआ है।

End of Feed