लखनऊ के लोगों के लिए नई उम्मीद लेकर आई ये मशीन, अब आसानी से हो सकेगा बोन मैरो ट्रांसप्लांट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 11:44 PM IST

More Facility For Patients: लखनऊ के अस्पतालों में मरीजों को इस साल में नई सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। सस्ती दवा से लेकर जांच और इलाज की सुविधा मरीजों को मिलेगी। अस्पतालों में आधुनिक मशीनें लगेंगी। इसके साथ ही अस्पतालों में बेड भी बढ़ेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ के अस्पतालों में आधुनिक मशीनें लगेंगी
  • केजीएमयू और लोहिया संस्थान में मरीजों को और भी सस्ती दवाएं मिलेंगी
  • कैंसर मरीजों की सिकाई के लिए केजीएमयू में लगेंगी मशीनें

Lucknow Lohia Institute: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अस्पतालों में नए वर्ष में नई सुविधाएं शुरू होंगी। जांच से लेकर आधुनिक इलाज की व्यवस्था अस्पतालों में लागू होगी। इसके साथ ही केजीएमयू और लोहिया संस्थान में मरीजों को और भी सस्ती दवाएं मिलेंगी। इसके अलावा, लखनऊ के लोहिया संस्थान में खून से जुड़ी बीमारी से पीड़ितों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट हो सकेगा। इसके लिए सुपर स्पेशियालिटी ब्लॉक में बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट शुरू होगी। साथ ही लिवर प्रत्यारोपण होगा। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है।

kgmu lucknow (1)

अस्पतालों में आधुनिक मशीनें लगेंगी

लोहिया संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद के अनुसार, एडवांस न्यूरो साइंस सेंटर का कार्य तेजी से चल रहा है। इसमें सिर की गंभीर बीमारियों का उपचार होगा। करीब 10 वर्ष से खाली पड़े नॉन टीचिंग के पद भी भरे जाएंगे।

End of Feed