लखनऊ

Lucknow: बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस; जानें पूरा मामला

lucknow: लखनऊ में एक बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर रही है-

Image

लखनऊ में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या

Photo : iStock

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। पूरे शहर में मामले से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि थाने के पास ही बुजुर्ग की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मामला गोमती नगर विस्तार का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि गोमती नगर विस्तार से 200 मीटर दूर मकदूमपुर इलाके में एक बुजुर्ग की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम महावीर यादव बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक यूनिट की टीम को जांच के लिए घटनास्थल पर बुलाया।

हालांकि, हत्या क्यों हुई इसका अभी पत नहीं लग सका है। घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है।

इनपुट- आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article