भोपाल

ग्वालियर में ऑनर किलिंग, बेटी ने किया दूसरी जाति के युवक से प्यार, पिता ने घोंट दिया मोहब्बत का गला

Gwalior Honor Killing: ग्वालियर में बेटी का दूसरी जाति के युवक से प्रेम संबंध होने के कारण पिता ने उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने अपनी बेटी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Image

पिता ने की बेटी की हत्या

Gwalior Honor Killing: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। जहां पिता ने अपनी ही बेटी की गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बेटी दूसरी जाति के युवक से प्यार करती थी। लेकिन परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है।

इगड़े के बाद पिता ने घोंटा गला

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गजेंद्र सिंह वर्धमान के अनुसार, यह वारदात गिरवाई थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी की बेटी दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम करती थी, लेकिन आरोपी और उसके परिवार के अन्य सदस्य इसके खिलाफ थे। वर्धमान के मुताबिक, शुक्रवार को पिता-पुत्री में इस बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसका गला घोंट दिया। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

छह महीने पहले प्रेमी संग भागी थी बेटी

जानकारी के अनुसार बेटी 6 महीने पहले प्रेमी के साथ भाग गई थी। जिसके बाद पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो दिन पहले ही बेटी को बरामद कर परिवार को सौंपा था। जिसके बाद बेटी पर समाज के लड़के से शादी करने का दबाव डाला गया। लेकिन उसने प्रेमी को छोड़ने से इनकार कर दिया। इसको लेकर दोनों में बहस हुई। जिसके बाद पिता ने बेटी का गला घोंट दिया।

(इनपुट-भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article