Lok Sabha Polls: झांसी के इन बूथों पर 100 प्रतिशत मतदान, वोट देने फ्लाइट से गांव पहुंचा युवक

  • Agency by: Agency
  • Updated May 21, 2024, 07:33 PM IST

झांसी में दो बूथों पर वोटरों ने गजब का उत्साह दिखाया है। इन दो बूथों पर 100 प्रतिशत मतदान हुआ है। बताया गया कि वोटिंग के लिए एक युवक फ्लाइट से गांव पहुंचा था और मताधिकार का प्रयोग किया था।

Jhansi News: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 20 मई को संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया में झांसी संसदीय क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारी ने बताया कि झांसी संसदीय क्षेत्र में आने वाले ललितपुर जिले के दो मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, एक अन्य मतदान केंद्र पर तकनीकी समस्याओं के कारण शत-प्रतिशत मतदान की पुष्टि नहीं हो सकी।

voting

फाइल फोटो।

इस बूथ पर 100 प्रतिशत मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, महरौनी विधानसभा के ग्राम सौल्दा में बूथ संख्या 277 के सभी 375 मतदाताओं ने वोट डाला, जिसमें 198 पुरुष और 177 महिलाएं शामिल रहीं, जबकि ग्राम बम्हौरा नागल के बूथ संख्या-355 पर सभी 441 लोगों ने मतदान किया, जिसमें 235 पुरुष और 206 महिला मतदाता शामिल हैं।

End of Feed