बिजनौर में दो हिस्सों में बंटी ट्रेन, पीछे रह गया एसी कोच, इस वजह से हुआ हादसा; देखें वीडियो

फिरोजपुर से धनबाद जा रही किसान एक्सप्रेस बिजनौर में अचानक दो हिस्सों में बंट गई और एसी कोच अलग हो गया। इस कोच में कई यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी सुरक्षित है। रेलवे कर्मचारी ट्रेन को जोड़ रहे हैं। जिसके बाद इसे रवाना किया जाएगा।

बिजनौर में रविवार तड़के किसान एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई। यह ट्रेन फिरोजपुर से धनबाद जा रही थी। इसी दौरान बिजनौर में चलती ट्रेन की एसी बोगी अलग हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। टूटी बोगी में कई यात्री और यूपी पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी यात्रा कर रहे थे। आनन फानन में अभ्यर्थियों को स्थानीय पुलिस के ज़रिए परीक्षा केंद्रों पर भेजा गया। फिलहाल रेलवे विभाग के कर्मचारी राहत कार्य मे जुटे है।

End of Feed