कौशांबी पुलिस ने एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश राजू को मार गिराया, लूट और हत्या के मामले में था फरार

यूपी के कौशांबी में 4 करोड़ रुपये के तांबे के तार की चोरी और ट्रेलर चालक की हत्या के मामले में फरार आरोपी राजू को एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस राजू के साथ वारदात को अंजाम देने वाले 2 अन्य लोगों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करने वाली है।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में दो दिन पहले अपने साथियों के साथ चार करोड़ रुपये की कीमत के तांबे का तार लूटने और ट्रेलर चालक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था। रविवार को अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच करते हुए कोखराज थाना पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार बदमाशों से मुठभेड़ शनिवार की रात हुई और मारे गये व्यक्ति की पहचान जौनपुर के निवासी संतोष उर्फ राजू (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी राजू के साथ वारदात को अंजाम देने वाले अन्य दो लोगों की भी पहचान कर ली है। जल्द से जल्द दोनों आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

Crime News

कौशांबी पुलिस ने एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश राजू को मार गिराया

गुजरात से प्रयागराज जा रहे ट्रेलर में चोरी

पुलिस ने बताया कि गुजरात के वलसाड जिले से चार करोड़ रुपए कीमत के तांबे की तार लाद कर प्रयागराज जा रहे ट्रेलर से तांबे के तार की चोरी करने पहुंचे राजू और उसके दो साथियों के चोरी करने की नीयत से ट्रेलर चालकर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया गांव के सामने सर्विस रोड पर एक युवक का शव पड़ा मिला था, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने बताया कि बाद में कोखराज थाना क्षेत्र से सूचना मिलने के बाद एक व्यक्ति वहां पहुंचा और बताया कि शव उसके भाई साबरमल मीणा (40) का है। मीणा राजस्थान के अजमेर का निवासी था। पुलिस ने कहा कि मीणा ट्रेलर का मालिक था तथा वह स्वयं ट्रेलर चलाता था।

End of Feed