लखनऊ

UP Ka Mausam 18-May-2025: यूपी में मौसम की अजब-गजब चाल, बिजनौर से गोरखपुर तक बारिश तो आगरा से प्रयागराज तक बरसेगी आग

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में एक साथ दो मौसम देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश के आधे हिस्से में मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है तो वहीं कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। जानकारी के लिए बता दें कि आज यूपी के 33 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

Image

यूपी में मौसम का हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18-May-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम बेईमान बना हुआ है। एक तरफ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। एक प्रदेश में दो अलग तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं। यूपी में मानसून से पहले ही कुछ जिलों में तेज हवाओं के कारण गर्मी से राहत मिल रही है, तो वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में भीषण गर्मी का कहर झेल रहे लोग मानसून की बेसब्री से राह देख रहे हैं। विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में 19 से 23 तक कई जिलों में बारिश की बौछार पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसका अर्थ यह है कि आगामी दिनों में भी यूपी में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिलेगी।

यूपी के इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

आईएमडी लखनऊ द्वारा जारी मौसम की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के बिजनौर, ज्योतिबा फुले, रामपुर, बदायूं, संभल, बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, बलरामपुर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलिया, मऊ, आजमगढ़ और बस्ती में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

यूपी के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

यूपी के ललितपुर, झांसी, हमीरपुर, बांदा, महोबा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, जालौन, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, महामायानगर, एटा और फिरोजाबाद में आज मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा आज यूपी का मौसम

यूपी में आज सुबह से अच्छी और तेज धूप खिली रहेगी। दोपहर के समय गर्मी का एहसास होगा। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है तो वहीं कुछ जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा और लू की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग द्वारा जिन 33 जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, वहां शाम तक आंधी की स्थिति बनेगी और कहीं-कहीं बूंदाबांदी देखी जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article