Karhal Upchunav Result 2024: करहल में कुम्हलाया 'कमल', सपा के तेजप्रताप जीते

Karhal UpChunav Result, (करहल उपचुनाव के नतीजे, करहल उपचुनाव परिणाम 2024) Uttar Pradesh By Election Results, Karhal upchunav Natije 2024 Today Updates: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सांसद चुने जाने के बाद करहल सीट को खाली कर दिया था। जिसके बाद हो रहे उपचुनाव में 7 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Karhal UP Chunav Result, (करहल उपचुनाव परिणाम 2024) By Election Results Today Updates: मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट सहित उत्तर प्रदेश की सभी 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव हुआ था। सपा का गढ़ रही करहल सीट पर इस बार फूफा और भतीजा आमने-सामने हैं।

Karhal Upchunav Result.

करहल उपचुनाव नतीजे

करहल विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला सपा प्रत्याशी तेजप्रताप सिंह और भाजपा के अनुजेश प्रताप सिंह के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। सपा के तेजप्रताप को 1,04,304 वोट मिले, जबकि भाजपा के अनुजेश प्रताप सिंह के हिस्से में 89,579 वोट पड़े। तीसरे नंबर पर बसपा के अविनाश कुमार शाक्य रहे जिन्हें 8409 वोट मिले। 2499 वोट के साथ चौथे पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदीप, 594 मतों के साथ पांचवें नंबर पर एसएसपी पार्टी के विवेक यादव रहे।

End of Feed