कानपुर

Sishamau Upchunav Result 2024: सीसामऊ में सांय-सांय दौड़ी साइकिल; सपा की नसीम सोलंकी ने दर्ज की जीत

Sishamau UpChunav Result, (सीसामऊ उपचुनाव के नतीजे, सीसामऊ उपचुनाव परिणाम 2024) Uttar Pradesh By Election Results, Sishamau upchunav Natije 2024 Today Updates: सीसामऊ विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भले ही मतदान कम हुआ हो, लेकिन आज कोई एक उम्मीदवार किस्मत के सहारे गदर मचाएगा।

Image

सीसामऊ उपचुनाव

Photo : Times Now Digital

Sishamau UP Chunav Result, (सीसामऊ उपचुनाव परिणाम 2024) By Election Results Today Updates: कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट सहित उत्तर प्रदेश की सभी 9 विधानसभा सीटों के नतीजे एक-एक कर सामने आ रहे हैं। पहला परिणाम सीसामऊ विधानसभा सीट का आया, जहां समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार नसीम सोलंकी ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुरेश अवस्थी को पराजित कर दिया।

चुनाव आयोग के मुताबिक, कानपुर जिले की सीसामऊ विधानसभा सीट पर सपा की नसीम सोलंकी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुरेश अवस्थी से 8,564 मतों से जीत गईं।

सीसामऊ से जीतीं नसीम सोलंकी

बकौल चुनाव आयोग, सीसामऊ उपचुनाव में किस्मत आजमा रहे कुल पांच उम्मीदवार में से सपा की नसीम सोलंकी को 69,714 मत, भाजपा उम्मीदवार सुरेश अवस्थी को 61,150 मत और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के वीरेन्द्र कुमार 1410 मत मिले। इसके अलावा अशोक पासवान को 266, कृष्ण कुमार यादव को 114 तथा 483 लोगो ने नोटा का बटन दबाया।

सपा का गढ़ रही सीसामऊ सीट

नसीम सोलंकी के पति इरफान सोलंकी सीसामऊ सीट का 2012, 2017 और 2022 में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके पहले 2007 में इरफान आर्य नगर क्षेत्र से भी विधानसभा सदस्य रहे। एक आपराधिक मामले में सजा सुनाये जाने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इरफान सोलंकी को अयोग्य घोषित किये जाने से सीसामऊ सीट पर उपचुनाव हुआ।

मतगणना से जुड़ा अपडेट:

  • सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने भाजपा नेता सुरेश अवस्थी को मात दे दी।
  • भाजपा नेता सुरेश अवस्थी ने स्वीकार की हार। उन्होंने कहा- मैं हार की समीक्षा करूंगा।
  • सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को मजबूत बढ़त। भाजपा 26,287 मतों से पिछड़ी।
  • सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी 28,315 वोट से आगे चल रही हैं।
  • सीसामऊ में आठवें दौर की काउंटिंग जारी है और भाजपा काफी पिछड़ चुकी है।
  • छह राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। बता दें कि सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी 14,843 वोट से आगे चल रही हैं।
  • भाजपा उम्मीदवार सुरेश अवस्थी ने सपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद सपा EVM पर आरोप लगाएगी... सपा तो पहले ही हार मान चुकी है।
  • मतगणना के बीच समाजवादी पार्टी का आरोप भाजपा के इशारे पर काम हो रहा है। मतगणना के आंकड़े चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपडेट नहीं हो रहे।
  • सीसामऊ से भाजपा के सुरेश अवस्थी आगे ।
  • इस चुनाव में भाजपा और बसपा अकेले ही मैदान में थी, जबकि सपा, कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव में उतरी है।
  • शुरुआती रुझानों में सपा ने बढ़त बनाई हुई है।
  • सीसामऊ में 20 दौर में मतगणना पूरी होगी।
  • आधिकारिक जानकारी के अनुसार, समस्त मतगणना सीसीटीवी की निगरानी में की जा रही है।

सीसामऊ में कितना हुआ मतदान

सीसामऊ विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में 49.03 फीसद मतदान हुआ था। यहां पर 20 राउंड की मतगणना की जाएगी, जो 8 बजे शुरू हो जाएगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article