झांसी में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, 5 साल की बेटी ने स्केज बनाकर किया वारदात का खुलासा

झांसी में सोमवार को शिव परिवार कॉलोनी में एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला की 5 साल की बेटी ने स्केज बनाकर अपने नाना-नानी को बताया कि उसके पिता ने गला दबाकर मां की हत्या की है। मृतका के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। पुलिस ने महिला के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Jhansi Murder: झांसी कोतवाली क्षेत्र की शिव परिवार कॉलोनी में एक विवाहित महिला की गला दबाकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। सोमवार को हुई इस घटना के बाद ससुराल वालों ने महिला के माता-पिता को बताया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। लेकिन, महिला की पांच साल की बेटी कागज पर स्केच बना कर बताया कि उसके पापा ने उसकी मां को गला दबाकर मारा है। घटना के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Crime (4)

फाइल फोटो

सोमवार को हुई महिला की हत्या

पुलिस अधीक्षक, नगर, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मायके पक्ष ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए हंगामा किया। उन्होंने बताया कि मृतक युवती के परिजनों ने कहा कि जब तक ससुराल वालों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वह पोस्टमार्टम नहीं करने देंगे। इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा, मुकदमा दर्ज किया तथा मुख्य आरोपी मृतका के पति संदीप को गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed