Axiom-4 मिशन की सफलता के बाद शुभांशु शुक्ला ने की सीएम योगी से मुलाकात; कहा- भारत का जोश स्पेस जर्नी को बढ़ाएगा आगे

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर लौटे भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। Axiom-4 मिशन के सफल संचालन और अंतरिक्ष से सुरक्षित वापसी के बाद हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव से न केवल राज्य बल्कि पूरा देश प्रेरित होगा।

Shubhanshu Shukla Meets CM Yogi: अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ऐतिहासिक यात्रा पूरी करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर ग्रुप कैप्टन शुक्ला का परिवार भी उनके साथ मौजूद था। Axiom-4 मिशन के सफल संचालन और अंतरिक्ष से सुरक्षित वापसी के बाद यह मुलाकात विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान शुभांशु शुक्ला का स्वागत करते हुए कहा कि यह जानकर हर्ष हुआ कि वे अपनी सफल अंतरिक्ष यात्रा के बाद लखनऊ लौट आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश को इस ऐतिहासिक मिशन से प्राप्त अनुभवों से अवश्य लाभ मिलेगा।

Group Captain Shubhanshu Shukla Meets CM Yogi Adityanath (Photo: Twitter - @CMOfficeUP​)

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात (फोटो: Twitter - @CMOfficeUP)

भारत की स्पेस जर्नी को नई ऊंचाइयां

शुभांशु शुक्ला ने कहा कि जिस उत्साह और जोश से लोगों ने मेरा स्वागत किया, उससे मैं बेहद आभारी और भावुक महसूस कर रहा हूं। ऐसा लग रहा है मानो मैं अपने घर लौट आया हूं। यह अनुभव बेहद खास रहा। यहां आकर लोगों से जो प्यार और समर्थन मिला है, उसने मुझे गहराई से प्रभावित किया है। मुझे इस बात पर गर्व है कि मेरे एक मिशन ने इतना उत्साह क्रिएट हो पाया है।। यह प्रेरणा देता है कि हमने जो गति और जोश शुरू किया है, वह भारत की स्पेस जर्नी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

End of Feed