गोरखपुर रेलवे स्टेशन का बदलेगा 'तेवर और कलेवर', भौतिक के साथ कराएगा सांस्कृतिक यात्रा

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 30, 2023, 11:48 PM IST

सीएम योगी ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन का एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा नए गोरखपुर का नया रेलवे स्टेशन। आजादी के अमृत काल में विकसित होने जा रहे गोरखपुर स्टेशन पर विश्वस्तरीय सुविधाएं तो होंगी ही, वहां स्थानीय कला व विरासत का अद्भुत संगम भी होगा।

Gorakhpur Railway Station: भारतीय रेलवे इन दिनों देश के कई स्टेशनों के कायाकल्प में लगा हुआ है। बहुत से स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है। इन स्टेशनों में भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इन्हें विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। अब इन रेलवे स्टेशनों की सूची में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन को का नाम भी जुड़ने वाला है।

दरअसल, अब भारतीय रेलवे गोरखपुर रेलवे स्टेशन के भी तेवर और कलेवर बदलने की योजना तैयार कर रहा है। इस स्टेशन को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व बहुत सी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके साथ ही साथ यह स्टेशन गोरखपुर की सांस्कृतिक छाप भी छोड़ेगा।

End of Feed