लखनऊ

हॉस्टल का भोजन खाने से 78 छात्र बीमार, लखनऊ के एक यूनिवर्सिटी में हड़कंप

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 2, 2023, 07:49 AM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाबू बनारसी दास (BBD) यूनिवर्सिटी के 78 छात्र होस्टल का भोजन करने से बीमार हो गए। योगी सरकार के स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने बीबीडी परिसर का दौरा कर हालात का जायजा लिया।

Image

बीबीडी यूनिवर्सिटी के 78 छात्र बीमार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : BCCL

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाबू बनारसी दास (BBD) यूनिवर्सिटी के 78 छात्र कथित तौर पर छात्रावास में भोजन करने के बाद बीमार पड़ गए। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने बताया कि ये छात्र देर रात एक कार्यक्रम से लौटने के बाद हॉस्टल में भोजन किया उसके बाद बीमार पड़ गए।

कुल मिलाकर, 42 छात्रों को राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) और 36 को चिनहट के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। योगी सरकार के स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने बीबीडी परिसर के अंदर छात्रावास का दौरा किया और छात्रों से मिला।

बीबीडी एजुकेशनल ग्रुप के डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) और चीफ प्रॉक्टर एस.एम. कामिल रिजवी ने कहा कि कैंपस में एक कार्यक्रम था जो देर रात तक चलता रहा। अपने हॉस्टल लौटने पर छात्रों ने डिनर किया। घंटों बाद, हमें उनमें से कुछ को पेट की समस्या होने की खबर मिली। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के अधीक्षक ने कहा कि छात्रों ने बताया कि उनके पास सलाद, चावल, दाल, चपाती और मिठाई थी। उनके अनुसार चपाती और मिठाई का स्वाद खराब था। हमने पानी का भी टेस्ट करने के लिए भेजा है। अधिकांश छात्रों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि अन्य की हालत स्थिर है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article