भारत को आंख दिखाना पाकिस्तान को पड़ रहा भारी, पानी की किल्लत के बाद अब पाक की थाली में बेस्वाद खाना

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए हैं। भारतीय नदियों से पानी के प्रवाह को रोकने के बाद अब दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध को भी भारत ने खत्म कर दिया है। जिससे अब मसालों समेत कई सामानों की सप्लाई पाकिस्तान में नहीं होगी। भारत ने रसोई के लिए जरूरी सामग्री पर रोक लगा दी है। भारत के इस कड़े रुख से पाकिस्तान को अब सिर्फ पानी की किल्लत का ही सामना नहीं करना पड़ रहा बल्कि बेस्वाद भोजन भी अब उसके हिस्से में आएगा।

पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पहले पानी की कमी से जूझने के बाद अब पाकिस्तान की थाली से स्वाद भी गायब होने वाला है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। इसके तहत भारत ने अब पाकिस्तान से सभी व्यापारिक संबंध भी खत्म कर दिए हैं। भारत ने इससे पहले यहां से बहने वाली नदियों का पानी रोक दिया। जिससे पाकिस्तान को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। जिसके बाद भारतीय सेना ने पीओके और पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों पर हमला किया।

Spices

सांकेतिक फोटो

भारत पर व्यापारिक बंदी का असर

भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी व्यापारिक संबंध खत्म करने के बाद लखनऊ से पाकिस्तान के लिए मसालों, सूती कपड़ों और चिकनकारी कपड़ों की सप्लाई को रोक दिया है। हालांकि व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष के अनुसार भारत से पाकिस्तान के लिए कपड़ों की सप्लाई को 2019 से ही बंद कर दिया गया था। इस व्यापारिक बंदी का असर सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत पर भी पड़ रहा है। भारत के इस फैसले के बाद देश में ड्राई फ्रूट्स के रेट बढ़ गए हैं। लखनऊ किराना कमिटी के सदस्यों के अनुसार बादाम, अफगान पिस्तान, छुआरे इन सभी की कीमत पहले से बढ़ गई है। इसके अलावा भारत में सेंधा नमक के व्यापार पर भी असर पड़ा है।

End of Feed