लखनऊ

UP: अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भड़के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, बोले "सपा ने समाज में जातिवाद का जहर बोया है"

सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बयान में योगी सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगाया है। इसके बाद सपा और भाजपा में तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। अखिलेश के इस बयान के बाद यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

Image

अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भड़के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगाया है। यादव के इस आरोप के बाद यूपी में सियासत तेज हो गई है। इस मामले पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव द्वारा ब्राह्मण समुदाय पर की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही सपा और भाजपा में तीखी बयानबाजी का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

ब्राह्मणों के खिलाफ अखिलेश की टिप्पणी पर बोले ब्रजेश पाठक

बुधवार को सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा संवाददाताओं को संबोधित किया गया था। इसके बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उनके बयान पर कहा कि अखिलेश यादव को ब्राह्मण समाज पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि "सपा ने समाज में जातिवाद का जहर बोया है।" पाठक ने इसके बाद सपा के शासनकाल में ब्राह्मणों के खिलाफ अत्याचार के कई उदाहरण दिए। उन्होंने कन्नौज के नीरज मिश्रा का मामला और इटावा में वाजपेयी परिवार का अपमान गिनवाया।

योगी सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का अखिलेश का आरोप

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ब्राह्मण विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। यादव ने अपने बयान में कहा कि सभी वर्ग मिलकर इस सरकार को हटाने का प्रयास करेंगे। इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने ब्राह्मण उत्पीड़न के मुद्दे को उठाते हुए पुलिस की कार्रवाई की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब पुलिस ने ऐसे अत्याचार किए हैं। उनकी पार्टी (सपा) हर पीड़ित व्यक्ति के साथ खड़ी है और सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ेगी। अखिलेश यादव ने यूपी में हिरासत में मौत की बढ़ती घटनाओं को भी हाइलाइट किया और कहा कि पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!