लखनऊ

UP Ka Mausam 08-May-2025: यूपी में दो दिन और सुहावना रहेगा मौसम, फिर बरेसेगा भीषण गर्मी का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मौसम फिलहाल सुहावना बना हुआ है। यहां गर्मी का असर कम महसूस हो रहा है। लेकिन यह राहत बस दो दिन की मेहमान है, उसके बाद भीषण गर्मी की शुरुआत होगी और लोगों को इससे परेशान होता देखा जाएगा।

Image

यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08-May-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने लगा है। यहां गर्मी फिर बढ़ने लगी है। हालांकि अभी भीषण गर्मी की शुरुआत नहीं हुई है, लेकिन तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है और हवाओं की गति पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। लेकिन बता दें कि अभी भी यूपी के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश का दौर थमने के बाद यहां भीषण गर्मी की शुरुआत होगी। मौसम विभाग की मानें तो हवाओं और बारिश का दौर प्रदेश में 10 मई तक जारी रहेगा। विभाग द्वारा बताया गया है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी और उसके बाद तापमान गिरने की भी संभावना जताई गई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल -

यूपी के इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, हापुड़, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, ज्योतिबाफुले नगर, मेरठ, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, महामायानगर, कांशीरामनगर, फिरोजाबाद, एटा, बदायूं, बरेली, रामपुर, संभल, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, फतेहपुर, बांदा, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ और संत रविदास नगर में आज तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बारिश और हवाओं से इन जिलों का मौसम सुहावना रहेगा।

यूपी में मौसम का हाल

यूपी में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। इस दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं कई जिले ऐसे भी है, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। बादलों की आवाजाही में धूप खिली रहेगी, लेकिन चिलचिलाती गर्मी महसूस नहीं होगी। मौसम विभाग ने बताया कि यूपी में अभी लोगों को दो दिन और गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी। 10 मई के बाद प्रदेश के तापमान में तेजी से वृद्धि होगी, मौसम साफ होने लगेगा और गर्मी बढ़ेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!