Ram Manohar Lohia Institute: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान आने वाले लोगों के लिए यह खबर जरूरी है। इस खबर को पढ़कर ही यहां आएंगे। दरअसल, लोहिया संस्थान नर्सिंग ग्रेड-2 परीक्षा का आयोजन नौ फरवरी कराएगा। इस वजह से इस दिन लोहिया संस्थान के सभी ऑपरेशन थिएटर बंद रहेंगे। नौ फरवरी को इमरजेंसी ओटी का संचालन होगा। ओपीडी में भी सीमित रोगी ही देखे जाएंगे। संस्थान प्रशासन ने कहा है कि परीक्षा के दिन सभी संकाय सदस्यों की ड्यूटी ऑब्जर्वर के रूप में लगाई जाएगी।
संस्थान में नौ फरवरी को बंद रहेंगी सभी ओटी
इसके अलावा कई नर्सों ने भी परीक्षा में हिस्सा लिया है। ऐसे में नर्स भी अवकाश पर रहेंगी। इसी वजह से ओटी का संचालन नहीं हो पाएगा। आपको बता दें कि लोहिया संस्थान की ओटी में प्रतिदिन 30 से 40 मेजर और माइनर ऑपरेशन होते हैं।
