समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के काफिले में बड़ा हादसा हुआ। यह हादसा यूपी के हरदोई में हुआ। उनके काफिले की चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ। कई लोग घायल हो गए। लेकिन अखिलेश यादव बाल-बाल बच गए। वे हरपालपुर के बैठापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी खेमीपुर गांव के पास हादसा हुआ।
