संभल में परत-दर-परत खुल रहे राज, मंदिर के बाद अब कुएं से मिली मूर्तियां; ASI को लिखा गया पत्र

यूपी के संभल जिले के ऐतिहासिक भस्म शंकर मंदिर में 46 वर्षों बाद पुनः पूजा-अर्चना शुरू होने के बाद मंदिर के कुएं की खुदाई के दौरान दो प्राचीन मूर्तियां मिली हैं। इसको लेकर भारतीय पुरात्व विभाग को पत्र लिखा गया है।

संभल जिले में 46 वर्षों तक बंद रहने के बाद पिछले सप्ताह खोले गये भस्म शंकर मंदिर के कुएं में दो खंडित मूर्तियां मिली हैं। श्री कार्तिक महादेव मंदिर (भस्म शंकर मंदिर) को 13 दिसंबर को पुनः खोल दिया गया था, जब अधिकारियों ने कहा था कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान उन्हें यह ढांचा मिला था।

sambhal temple found

कई साल बाद संभल में मंदिर खुला।

1978 से बंद था मंदिर

मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति और शिवलिंग स्थापित था। यह 1978 से बंद था। मंदिर के पास एक कुआं भी है जिसे अधिकारियों ने फिर से खोलने की योजना बनाई थी। मौके पर मौजूद संजीव शर्मा ने बताया कि कुंए में देवी लक्ष्मी की एक क्षतिग्रस्त मूर्ति मिली है। उनके अनुसार देवी पार्वती की भी एक मूर्ति मिली है।

End of Feed