लखनऊ

Bhadohi News: दहेज में बाइक के लिए हैवान बना पति, शादी के एक साल बाद विवाहिता की हत्या

Bhadohi News: यूपी के भदोही में त नेत्रहीन महिला की अलाव में झुलसने से मौत के मामले में उसके पति के खिलाफ रविवार को दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। 30 वर्षीय महिला संदिग्ध हालात में अलाव में गिरकर झुलस गयी थी। बाद में उसकी मौत हो गयी थी-

Image

दहेज में बाइक के लिए हैवान बना पति

Photo : Times Now Digital

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही में जन्मजात नेत्रहीन महिला की अलाव में झुलसने से मौत के मामले में उसके पति के खिलाफ रविवार को दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम सुषमा नामक 30 वर्षीय महिला संदिग्ध हालात में अलाव में गिरकर झुलस गयी थी। बाद में उसकी मौत हो गयी थी। वह जन्म से ही देख पाने में असमर्थ थी।

महिला का सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी

उन्होंने बताया कि इस मामले में सुषमा के पिता राम मूरत गौतम की तहरीर पर उसके पति राजू गौतम के खिलाफ गोपीगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 (2) (दहेज हत्या), 85 (महिला से क्रूरता) और दहेज़ उत्पीड़न अधिनियम की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि जिले के सुरयावा थाना क्षेत्र के कौड़र गांव निवासी राम मूरत गौतम की बेटी सुषमा की शादी गोपीगंज थाना के सरई मिश्रानी के रहने वाले 35 वर्षीय राजू गौतम से 30 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी।

आरोप है कि राजू की यह चौथी शादी थी

उन्होंने बताया कि सुषमा के मायके वालों का आरोप है कि राजू की यह चौथी शादी थी। पूर्व की पत्नियों से उसकी दो बेटियां थीं। राजू दहेज में धन और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर अक्सर सुषमा को मारता-पीटता था।उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साल 13 दिसंबर की रात को राजू ने घर में अपनी दोनों बेटियों से अलाव जलवाया और आग जब तेज़ हुई तो जलते अलाव में सुषमा को धकेल दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

इलाज के दौरान महिला की मौत

चावड़ा ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि राजू ने हालत गम्भीर होने के बावजूद सुषमा का इलाज नहीं करवाया। हालत बिगड़ने पर वह 15 दिसंबर को सुषमा को उसकी छोटी बहन के पास प्रयागराज जिले के जानकी नगर में छोड़कर भाग गया। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर मायके के लोग सुषमा को इलाज के लिये कई जगह ले गये मगर उसकी हालत नहीं सुधरी। उन्होंने बताया कि शनिवार को परिजन सुषमा को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चावड़ा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

इनपुट- भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article