मैनपुरी में मिलावटखोर एक्टिव, राइस ब्रांड के नाम पर बेचा रहे थे नकली सरसों का तेल, गोदाम का मालिक फरार

Mainpuri News: त्योहार का सीजन शुरू होते ही मिलावटखोरों का गिरोह एक्टिव हो जाता है। उसी प्रकार से मैनपुरी शहर में मिलावटी तेल का भारी जखीरा पकड़ा गया है। बता दें कि राइस ब्रांड के नाम पर पैक कर मिलावटी तेल को मार्केट में बेचा जा रहा था। पुलिस ने गोदाम को सील कर गोदाम के मालिक के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है।

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी शहर में दीपावली के त्योहारी सीजन से ठीक पहले मिलावटखोरों की सक्रियता का बड़ा खुलासा हुआ है। देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के राजा मंडी इलाके में मोनू राठौर नामक व्यापारी के गोदाम पर नकली और मिलावटी तेल का भारी जखीरा पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि यह मिलावटी तेल राइस ब्रांड के नाम से पैक करके बाजार में सरसों तेल बताकर बेचा जा रहा था, जिससे आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था।

Mainpuri Police

मैनपुरी में नकली सरसों के तेल का जखीरा बरामद (फोटो - iStock)

वीडियो वायरल होने पर खाद्य विभाग ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात जब इस गोदाम में दर्जनों ड्रम उतारे जा रहे थे, तभी किसी व्यक्ति ने इसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही खाद्य विभाग तत्काल हरकत में आया। वीडियो देख सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा (Food Security) अधिकारी ए.के. पाठक के नेतृत्व में दो टीमें मौके पर पहुंची। अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही गोदाम मालिक मोनू राठौर मौके से फरार हो गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अतुल पाठक ने बताया कि अवैध तरीके से तेल का जखीरा उतारे जाने की सूचना मिली थी, जिस पर यह कार्रवाई की गई।

End of Feed