Saharanpur News: सहारनपुर में सड़क दुर्घटना, बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर, हादसे में दूल्हे के भाई और जीजा की मौत

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दूल्हे का भाई और जीजा बाइक पर बारात से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान वह एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां शादी से लौट रहे दूल्हे के भाई और जीजा की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। खुशियों से भरा शादी का घर मातम में बदल गया। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ये घटना रविवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि बरात से लौटते समय उनकी बाइक की टक्कर एक ट्रैक्टर-ट्ऱॉली से हो गई और बाइक पर सवार तीनों लोग इस हादसे का शिकार हो गए।

Accident News

साहरनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा

शादी से लौटते वक्त हादसे में दो की मौत

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि गंगोह थाना क्षेत्र में रविवार रात थाना गंगोह के अन्तर्गत ग्राम हाजीपुर निवासी इजरायल की बारात शामली के कांधला के गढ़ी दौलत से देर रात लौट रही थी, वहीं दूल्हे का छोटा भाई हसीन (18), बहनोई राजू (26) और मामा इस्तखार (30) एक बाइक से लौट रहे थे। बाइक जैसे ही गंगोह बिडौली मार्ग पर ग्राम दुधला के पास पहुंची, तभी एक टैक्ट्रर ट्रॉली से टक्कर हो गई।

End of Feed