लखनऊ

दिवाली पर दिल्ली से लखनऊ आसानी से करें सफर, 29 और 30 अक्टूबर को इन स्पेशल ट्रेनों से पहुंचें घर, देखें लिस्ट

Special Train for Diwali: दिवाली के मौके पर दिल्ली से लोग आसानी से लखनऊ के लिए सफर कर सकते हैं। रेलवे ने इन दो शहरों के बीच कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। लेकिन 29 और 30 अक्टूबर को कौन-कौन सी ट्रेनें दिल्ली से लखनू के लिए चलेंगी, आइए जानें।

Image

दिल्ली से लखनऊ के लिए स्पेशल ट्रेनें

Festival Special Train for Diwali: दिवाली आने में महज कुछ दिन का ही समय बचा हुआ है। त्योहार के मौके पर ट्रेनों में भारी संख्या में यात्री सफर करते हैं। इस दौरान दिल्ली से लखनऊ जाने वाले लोगों की तादाद भी बहुत होती है। जिसे देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से लखनऊ के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। ये ट्रेनें अलग-अलग तारीख पर दिल्ली से लखनऊ के लिए चल रही हैं। दिवाली से दो पहले भी लखनऊ जानें के लिए आपके पास ट्रेन के कई सारे ऑप्शन हैं। आइए जानते हैं कि 29 और 30 अक्टूबर को कौन-कौन सी ट्रेनें दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना होती हैं?

29 अक्टूबर को दिल्ली से लखनऊ के लिए स्पेशल ट्रेनें

ट्रेन नंबरट्रेन का नामदिल्ली स्टेशनप्रस्थान समयगंतव्य स्टेशनपहुंचने का समय
4060जयनगर स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशलआनंद विहार10:30 AMलखनऊ7:40 PM
4068दरभंगा स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशलदिल्ली जंक्शन7:30 PMलखनऊ3:30 AM
4006जयनगर स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशलदिल्ली जंक्शन11:05 PMलखनऊ8:20 AM

30 अक्टूबर को दिल्ली से लखनऊ के लिए स्पेशल ट्रेनें

ट्रेन नंबरट्रेन का नामदिल्ली स्टेशनप्रस्थान समयगंतव्य स्टेशनपहुंचने का समय
4096अयोध्या कैंट स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशलआनंद विहार9:00 AMलखनऊ5:50 PM
4022सीतामढ़ी स्पेशल फेयर गरीब रथ स्पेशलआनंद विहार11:40 AMलखनऊ11:10 PM
5284मुजफ्फरपुर स्पेशल फेयर क्लोन स्पेशलआनंद विहार7:00 AMलखनऊ3:20 PM
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article