लखनऊ

यूपी नगर निगम के संविदाकर्मियों को दिवाली गिफ्ट, सभी कर्मचारी होंगे परमानेंट

उत्तर प्रदेश के नगर निगम में संविदा पर काम कर रहे कर्मियों को दिवाली गिफ्ट मिला है। नगर निगम में काम कर रहे सभी संविदा कर्मियों को अब परमानेंट किया जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी हो गए हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

यूपी के नगर निगम में संविदा पर काम करने वाले सभी कर्मियों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने संविदाकर्मयों को दिवाली से पहले बड़ा गिफ्ट दिया है। सभी संविदाकर्मियों को अब स्थायी किया जाएगा। स्थानीय निकाय निदेशालय ने राज्य के सभी नगर निगमों में संविदा पर काम कर रहे कर्मियों का डिटेल्स मांगा है। स्थानीय निकाय निदेशक ने इस संबंध में सभी नगर आयुक्तों को पत्र भेजा है, ताकि संविदाकर्मियों को नियमित किया जा सके।

किसे मिलेगा फायदा?

स्थानीय निकाय निदेशालय ने सभी नगर निगमों को निर्देश दिए हैं कि वे 31 दिसंबर 2001 या उससे पहले से निरंतर सेवा दे रहे संविदा कर्मचारियों का विस्तृत ब्योरा एक निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करें। इसके साथ ही, निदेशालय ने 12 सितंबर 2016 को कार्मिक अनुभाग-2 द्वारा जारी दैनिक कार्मिकों के विनियमितीकरण नियमावली-2016 का भी उल्लेख किया है। हालांकि, इस नियमावली पर वित्त विभाग द्वारा कुछ आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं।

स्थायी होंगे संविदाकर्मी

नगर निगम के एक अधिकारी के अनुसार, संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने की प्रक्रिया में आ रही बाधाएं अब दूर हो गई हैं। प्रयागराज नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने राज्य सरकार से वार्ता के दौरान संविदा कर्मियों को स्थायी करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज नगर निगम में करीब 300 लोग संविदा पर काम करते हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article