लखनऊ

Gorakhpur Siliguri Expressway: यूपी, बिहार और बंगाल के 14 जिलों से गुजरेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे, जानें क्या है अपडेट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 29, 2023, 08:04 PM IST

Gorakhpur Siliguri Expressway: मोदी सरकार भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत पूरे देश में एक्सप्रेसवे का जाल बिछाने में जुटी हुई है। अभी गोरखपुर से लेकर सिलीगुड़ी तक कोई सीधी सड़क नहीं है, यही कारण है कि यहां से सिलीगुड़ी तक जाने में एक दिन का समय लग जाता है। इसके बन जाने से काफी समस्याओं का हल निकल जाएगा।

Image

तीन राज्यों को जोड़ेगा गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Gorakhpur Siliguri Expressway: गोरखपुर-सिलीगुड़ी या फिर सिलीगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इस एक्सप्रेसवे के लिए तेजी से जमीन अधिग्रहण का कार्य जारी है। यह एक्सप्रेसवे यूपी से शुरू होकर बिहार से गुजरते हुए पश्चिम बंगाल को जाएगा।

क्या रहेगा रूट्स

गोरखपुर सिलिगुड़ी एक्सप्रेसवे को एनएचएआई बना रहा है। इसकी कुल लंबाई 519 किमी है। यह यूपी के गोरखपुर से शुरू होगा और यूपी के तीन जिलों से गुजरते हुए बिहार में एंट्री करेगा। इसके बाद बिहार के 9 जिलों से गुजरते हुए बंगाल में प्रवेश करेगा। यह एक्सप्रेसवे 4 लेन होगा।

नेपाल सीमा के समानांतर

भारतमाला परियोजना (बीएमपी) चरण 2 के तहत यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे नेपाल सीमा के समानांतर चलेगा। इसके निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण मई 2022 में शुरू हुआ था। एक्सप्रेसवे के 2028 में पूरा होने और खुलने की उम्मीद है।

बिहार को सबसे ज्यादा फायदा

इस एक्सप्रेसवे से सबसे ज्यादा फायदा बिहार को होने वाला है। इसके 9 जिलों से यह एक्सप्रेसवे जुड़ेगा। इन जिलों की इस एक्सप्रेसवे से कायापलट होने की उम्मीद है। एक्सप्रेसवे का लगभग 84 किमी हिस्सा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर जिलों से होकर गुजरेगा। बिहार के भीतर, यह पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, फोर्ब्सगंज और किशनगंज के 9 जिलों से होकर गुजरेगा। इसके बाद दार्जिलिंग और फिर सिलीगुड़ी।

क्या है अभी स्थिति

गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के लिए तीनों राज्यों में भूमि अधिग्रहण का काम जारी है। जैसे ही जमीन अधिग्रहण का 80 प्रतिशत काम पूरा हो जाएगा, इसके लिए टेंडर जारी कर दिया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 32,000 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें