Gorakhpur Link Expressway: यूपी में एक और एक्सप्रेसवे बनकर तैयार, गोरखपुर से लखनऊ का सफर होगा आसान

Gorakhpur Link Expressway: योगी सरकार इस माह के अंत तक गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर आवागमन की पूरी सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। जून के पहले सप्ताह तक इस एक्सप्रेसवे का 97 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

Gorakhpur Link Expressway: उत्तर प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी पर जोर-शोर से काम चल रहा है। कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार लगातार काम कर रही है। इसी बीच, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। योगी सरकार इस माह के अंत तक गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर आवागमन की पूरी सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। जून के पहले सप्ताह तक इस एक्सप्रेसवे का 97 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से गोरखपुर क्षेत्र, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से लखनऊ, आगरा एवं दिल्ली तक त्वरित एवं सुगम यातायात कॉरिडोर से जुड़ जाएगा।

expressway

फाइल फोटो।

कई इलाकों को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में से एक गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे गोरखपुर बाईपास एनएच- 27 ग्राम जैतपुर के पास से प्रारंभ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जनपद आजमगढ़ के सालारपुर में समाप्त होगा। 91.352 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे की कुल लागत 5876.67 करोड़ रुपये (भूमि अधिग्रहण पर व्यय समेत) है। इससे जनपद गोरखपुर, अम्बेडकरनगर, संतकबीरनगर, आजमगढ़ सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे शानदार कनेक्टिविटी तथा बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करेगा।

End of Feed