लखनऊ

लखनऊ में नहीं रुक रहा अवैध हथियारों का प्रदर्शन, बर्थडे पार्टी में कई राउंड हवाई फायरिंग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बर्थडे पार्टी के दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग की गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक गोली चलाते हुए दिख रहा है।

Image

हथियार के साथ युवक।

Photo : Times Now Digital

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बर्थडे पार्टी के दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग की गई। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक बर्थडे मनाते हुए हवाई फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। यह मामला लखनऊ के जानकीपुरम के मौर्या टोला का बताया जा रहा है।

पुलिस को नहीं लगी भनक

बता दें कि बर्थडे के दौरान हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद भी कमिश्नरेट को भनक तक नहीं लगी। जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहे युवक का नाम सुधांशु बताया जा रहा है और यह जानकी पुरम थाना क्षेत्र के मौर्या टोला का रहने वाला है। युवक क्षेत्र के लोगों में दहशत बनाने के लिए अक्सर अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल करता रहता है।

पहले भी हथियार के साथ दिख चुका है युवक

फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है और न ही युवक की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। इधर, इस तरह से हथियार लहराए जाने से लोगों में डर का माहौल है। युवक पहले भी हथियार के साथ दिख चुका है और कई बार उसने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हथियार के साथ फोटो शेयर की है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article